डीसी और एसपी हो तो ऐसा जो खुद लोगो की समस्या समझने के लिए उसके पास चले जाते है ।

तीन जिलों के सीमाओं पर स्थित टंडवा प्रखंड वासियों की हाल जानने के लिए पहुंचे डीसी और  एसपी ।


 क्वारन्टीन सेंटर, हेल्थ सर्वे, पीडीएस ,दीदी किचन और मुख्यमंत्री दालभात स्किम का लिए जायजा, डीसी, एसपी ।


खबर चतरा 18 अप्रैल झारखण्ड प्रदेश के रांची, हजारीबाग और लातेहार जिला के सिमाना पर स्थित चतरा जिला के टंडवा प्रखंड की जनता का हाल जानने के लिए उपायुक्त जितेंद कुमार सिंह और पुलिस कप्तान अखिलेश बी वारियर एक साथ दौरा किए। टंडवा प्रखंड में सिस्टम पूरी तरह सक्रीय है। क्वारन्टीन सेंटर और हेल्थ सर्वे का विशेष रूप से जायजा लिया गया है। पीडीएस दुकानों की कोई शिकायत नहीं मिली।सुचारू रूप से दीदी दालभात और मुख्यमंत्री दालभात स्किम चल रहा है।इस हैरत अंगेज दौरे के बाद उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जिले में कोविड 19 से संक्रमित व्यक्ति नहीं मिलने की स्थिति में   20  अप्रैल के बाद कुछ क्षेत्रों के लिए सशर्त छूट दी जाने की सम्भवना हैं। लेकिन आगामी 3 मई तक बाकी छेत्रों में सख्ती के साथ लौकडाउन और सोशल डिस्टेंनसिंग पर अमल किया जाता रहेगा।

यह भी पढ़े :-चतरा जिला के अपायुक्त अब दिखाएंगे सख्ती, लापरवाही बरतने वालों को बख्शा नहीं जाएगा

                  श्री सिंह एंव श्री वारियर जिले के दोनों वरीय पदाधिकारोयों ने टंडवा प्रखंड कार्यालय स्थित NTPC द्वारा निर्मित मनरेगा बिल्डिंग के क्वारन्टीन सेंटर में रह रहे व्यक्तियों से मिल कर उनके हेल्थ और मिल रही सुविधाओं की जानकारी लिए। 17 व्यक्तियों में से 10 व्यक्तियों का निर्धारित 14 दिन की अवधि पूर्ण हो जाने की स्थिति में क्वारन्टीन सेंटर इंचार्ज को रिलीज करने की अनुमति दिए। शेष 7 व्यक्तियों को भी निर्धारित अवधि पूरी हो जाने पर रिलीज करने का आदेश दे दिए हैं।
हेल्थ सर्वे की विस्तृत जानकारी के लिए , अब तक हेल्थ सर्वे टीमों के द्वारा एक लाख 33 हज़ार 345 व्यक्तियों का हेल्थ सर्वे कार्य अंजाम दिया जा चुका है। हेल्थ सर्वे वर्करों ने उक्त जिले के सरवोच्च वरी पदाधिकारोयों को बताया कि केवल 212 व्यक्तियों में अंशिका रूप से सर्दी, खांसी औ बुखार जैसी बीमारी मिले हैं।इन व्यक्तियों को हॉम क्वारन्टीन में रहने की निर्देश के साथ उपचार कराने की हिदायत भी दिए गए हैं।
                     टंडवा प्रखंड में 37 दीदी किचन और तीन मुख्यमंत्री दालभात सेंटर में प्रति दिन दो क़्क़त का भोजन परोसा जा रहा है। अब तक दीदी किचन में 17  हज़ार  एक सौ आठ और मुख्यमंत्री दालभात योजना के तहत 4 हजार 7 सौ असहाय व्यक्तियों को भोजन कराया जा चुका है।
            उपायुक्त श्री सिंह और एसपी श्री वारियर ने संयुक्त रूप से कहा कि अंतर जिला आवागमन करने की इजाजत फिलहाल नहीं है । 20 अप्रैल के बाद आंशिक सशर्त छूट मिलने के बाद भी  कोविड 19 से संक्रमित प्रभावित जिलों की आवागमन पुर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।अपने जिले के भीतर दो पहिया वाहन पर सिंगल और चौ पहिया वाहन पर चालक के साथ एक व्यक्ति को आवश्यक कार्य के लिए आवागमन की अनुमती है।
              इस मौके पर टंडवा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रताप टोप्पो और अंचक अधिकारी अनूप कच्छप और  टंडवा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सुधीर कुमार चौधरी  मौजूद थे।
Source
मामून रशीद
उर्दू मीडिया चतरा

Comments