कोरोना संदिग्धों के घूमने की अफवाह पर लोहरदगा और रांची सीमा पर अफरातफरी।
कोरोना संदिग्धों के घूमने की अफवाह पर लोहरदगा और रांची सीमा पर अफरातफरी। जाने क्या था मामला।
कोरोना संदिग्धों के गांव में घूमने की अफवाह में रांची और लोहरदगा जिला सीमा पर स्थित 12 से अधिक गांव के लोग सड़क पर उतर गए। गांव- गांव में घंटी बजा दिया गया। यही वजह है, कि बड़ी संख्या में लोग सड़कों पर आ गए। लोगों ने कहा कि कथित रूप से घूम रहे 10-12 लोगों को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
घटना की सूचना मिलने पर भंडरा और लोहरदगा पुलिस बड़ी संख्या में क्षेत्र के लिए रवाना हो गए हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लोहरदगा के नगजुआ रेलवे स्टेशन के पास चार गाड़ी फोर्स के अलावा बाइक दस्ता के जवान भी पहुंच गए हैं। लोगों को समझाने का काम पुलिस और प्रशासन के अधिकारी के द्वारा किया जा रहा है। लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की जा रही है। तीन दिन पहले लोहरदगा की सेन्हा प्रखंड में भी अलौदी- बूटी गांव क्षेत्र में इस तरह का अफवाह फैला कर पुलिस को परेशान करने का काम किया गया था।
पुलिस को रात भर कैंप करने पड़े थे। जानकारी के मुताबिक यह हल्ला लोहरदगा के भीठा गांव से शुरू होने की बात कही गई। वही चेरिमा के लोगों ने कहा कि यह हल्ला रांची जिले के बेडो प्रखंड क्षेत्र के दोरंदा गांव की ओर से आई। यह रांची के करगे,पीपल टोली आदि गांव में फैला। इसके बाद लोहरदगा भंडरा प्रखंड के खव्वस अम्बवा, बड़ागांई, कांजो चेरिमा और कैरो प्रखंड के नगजुआ आदि गांवों में फैल गया।
ग्रामीणों ने कहा कि 10-12 लोग यह बात कर रहे थे। क्षेत्र में कोरोना फैला देना है। इससे ग्रामीण भयभीत हो गए। पुलिस ने किसी के घूमने की बात से इंकार किया है। कहा कि यह पूरी तरह से बेबुनियाद और निराधार बात है। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। लोगों से अपने- अपने घरों में लौट जाने को कहा गया।वावजूद लोग सडकों पर ही थे। कुछ गांवों से लोग लाठी डंडा लेकर निकले थे।



Comments
Post a Comment