सभी विकाश के कार्यों को छोड़ कर इस महामारी से लड़ना है : सत्यानंद भोक्ता जी
विकास पर नहीं राहत पर ध्यान केंद्रित करें श्रम मंत्री
चतरा 16 अप्रैल श्रम नियोजन एवं प्रशिक्षण मंत्री, झारखंड सरकार-सह-विधायक चतरा, माननीय सत्यानन्द भोगता ने जिले के सभी विकास कार्यों को तत्काल त्याग कर महामारी की इस महा संकट में केवल राहत कार्य युद्व स्तर पर चलाने को कहा। पेयजल एवं स्वास्थ्य विभाग को लेकर सख्त टिपणी करते हुए कहा कि संक्रमण की वजह से उत्पन्न विपदा की इस बेला में विभाग की योगदान अति महत्वपूर्ण है।
कोविड-19 पर अंकुश लगाने के लिए लॉकडाउन "टू " , सोशल डिस्टेंनसिंग तथा साफ सफाई को लेकर चतरा जिला प्रशासन के द्वारा आगे की तैयारियों का जायजा लिया।
उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने जिला प्रशासन के ओर से जिले में लॉक डाउन सोशल डिस्टेंनसिंग तथा साफ सफाई का सख्ती के साथ अनुपालन समेत राहत के लिए जारी कार्यक्रमों से माननीय मंत्री को बखूबी वाकिफ़ कराया।
नागरिकों एवं समाज सेवियों द्वारा जिला के राहत कोष में अबतक 5 लाख 84हज़ार रुपया प्राप्त होने की बात से अवगत कराया। प्राप्त सारा रक़म मुख्यमंत्री राहत कोष में जमा कर दी गई है।
उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि नवनिर्मित चतरा अनुमण्डल कार्यालय को कोविड 19 के लिए केयर सेंटर के रूप में स्थापित की गई है। जिसमें फिलहाल कुल 100 बेड समेत संपूर्ण व्यवस्था की गई है। जिलें में कोरोना वायरस के संदिग्ध संक्रमितों को इस कोविड 19 केयर सेंटर में रखने की योजना है। पोजेटिव कोरोना संक्रमित घोषित मरीज को इलाज के लिए हजारीबाग अस्पताल में दाखिल कराई जाएगी।
लाॅकडाउन के दौरान जरूरतमंदों को खाने की समस्या न हो इसके लिए जिले में 42 मुख्यमंत्री दाल-भात केन्द्र पर प्रति दिन 200 व्यक्तियों तथा दीदी किचन 157 सेंटरों के माध्यम से 7700 व्यक्तियों को प्रतिदिन भोजन परोसा जा रहा है। जरूरतमंद परिवारों को सुखा राशन मुहैया कराई जा रही है। राशन कार्डधारियों को दो माह का एक साथ दी जा रही है। राशन कार्ड से सम्बंधित विचाराधीन आवेदकों के बीच भी राशन तक़सीम की जा रही है। एन.जी.ओ. सिविल सोसायिटी द्वारा भी लगभग 2200 लोगों को प्रतिदिन भोजन कराया जा रहा है।
उपायुक्त श्री सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य सर्वे में एक हज़ार एक सौ टिम डोर टू डोर जाकर सुखी खासी, जुकाम, तेज बुखार जैसे अन्य स्वास्थ्य संबंधित जानकारी हासिल कर रहे हैं। जिससे कोविड-19 के लक्षणों का पता लगाया जा सके।
बैठक में पुलिस अधीक्षक ने बताया गया कि लाॅकडाउन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ़ 17 लोगों के विरूद्व प्राथमिकि दर्ज हुई है तथा 34 लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। जिले की सीमावर्ती क्षेत्रों में कुल 9 चेकपोस्ट और सी.सी.टी.वी कैमरा लगा कर चतरा जिला को सील कर दी गई है।सील सीमाओं की माॅनेटरिंग भी लगातार की जा रही है। पुलिस विभाग द्वारा जिले में 4 कम्यूनिटी किचन भी चलाया जा रहा है। जिसमें जरूरतमंदों को भोजन कराया जा रहा हैं ।
इस मौके पर मुख्य रूप से सिमरिया विधायक किसुन दास, नगर परिषद अध्यक्षा गुंजा देवी राजनीतिक दलों के जिला अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त मुरली मनोहर प्रसाद , अपर समाहर्ता संतोष कुमार सिंहा, चतरा अनुमंडल पदाधिकारी राजीव कुमार, सिमरिया अनुमंडल पदाधिकारी दीपू कुमार , चतरा सिविल सर्जन अर्जुन पासवान, अतिरिक्त वरीय पदाधिकारी, प्रखंड स्तर के पदाधिकारोयों ने बैठक में हिस्सा लिए ।
Source
मामून रशीद
उर्दू मीडिया चतरा



Comments
Post a Comment