झारखंड सरकार ने बनाया एप । जो झारखंड के बाहर फसे लोगो के लिए है यहां से करे डाउनलोड

झारखंड सरकार का बनाया हुआ एप यहां से करे डाउनलोड



हेमंत सरकार ने राज्य के बाहर फंसे लोगो तक मदद पहुँचाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति के खाते में 2000रु की राशि देने की बात की गयी है. इसे सरल बनाने के लिए राज्य सरकार की तरफ से एक एप्प लॉन्च किया गया है. इस एप्प में राज्य के बाहर फंसे लोग अपनी जानकारी एप्प के माध्यम से सरकार तक पहुँचा सकते है. दूसरा लॉकडाउन होने की वजह से राज्य के बाहर फंसे लोगो को राहत देने के लिए एप्प की शुरुआत की गयी है. इस एप्प का नाम झारखण्ड कोरोना सहायता एप रखा गया है. एप की जानकारी देते हुए बताया गया की

यहां से करे डाउनलोड
https://covid19help.jharkhand.gov.in

झारखण्ड के मजदूर बड़ी संख्या में राज्य के बाहर फंसे है. उनके पास रहने और खाने की समस्या सबसे विक्राल रूप ले रही है. लॉकडाउन होने की वजह से दूसरे राज्य में कार्य करने गए मजदूरों को संकट का सामना करना पड़ रहा है. कोरोना वायरस के संक्रम को रोकने के लिए लॉकडाउन की गयी है. झारखण्ड के बाहर तक़रीबन 12 लाख से अधिक लोग फंसे है. राज्य सरकार के द्वारा हेल्पलाइन नंबर और ट्विटर के माध्यम से बाहर फंसे लोगो की मदद की जा रही है. लेकिन कुछ को मदद मिली तो कुछ अब भी मदद के इंतज़ार में है.

यह भी पढ़े 
https://khabarchatra.blogspot.com/2020/04/blog-post_38.html?m=1

मुख्यमंत्री राहत कोष , झारखंड से, झारखंड सरकार के माध्यम से मुख्यमंत्री विशेष सहायता अन्तर्गत झारखंड से बाहर फसे लोगो को सहायता राशि दी जाएगी | इसे प्राप्त करने हेतू नीचे दिए गए लिंक से मोबाइल ऍप कोरोना सहायता झारखंड[Jharkhand Corona Sahayata] डाउनलोड करे तथा अपने बारे में सूचना अंकित करें |

Comments