फ़ेसबुक में गलत टिप्पणी की तो चतरा के लड़के की हुई गिरफ्तारी।
सामाजिक समरसता भेदने वाली टिपणी के आरोप में दो युवक गिरफ्तार। थाना प्रभारी
चतरा 16 अप्रैल चतरा जिला अंतर्गत इटखोरी थाना स्थित पितीज गांव निवासी संदीप कुमार दांगी पिता गोविंद दांगी और सुभाष कुमार पटेल पिता सरयु दांगी को समाजिक समरसता को भेदने वाला टिपणी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त युवकों ने एक विशेष समुदाय के खिलाफ फेसबुक पोस्ट पर अभद्र ,आपत्तिजनक और आपसी सौहार्द को तारतार करने वाला टिप्पणी की थी।इस बात को लेकर उस विशेष समुदाय में जबरदस्त नाराजगी गम वो गुस्सा था। इटखोरी पुलिस समय रहते मामले को संज्ञान में लिया और थाना कांड संख्या 52 / 2020 ई धारा 295 (A )153 (A )505(A)34 भादवी के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की ।
सामाजिक सौहार्द बिगड़ने शांति व्यवस्था एवं विधि व्यवस्था की समस्या उत्पन्न होने की संभावना को देखते हुए तत्काल कारवाई करते हुए उक्त दोनों युवक को गिरफ्तर कर ली गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस गिरफ्तारी में इटखोरी थाना प्रभारी सचिन कुमार दास की नेतृत्व में प्रशिक्षु दारोगा मनोज पाल, नितेश दुबे , गोविंद कुमार के साथ पुलिस बल शामिल थे।
Source
मामून रशीद
उर्दू मीडिया चतरा
चतरा और झारखंड से जुड़ी छोटी पड़ी खबर आप यहां पा सकते है।




Comments
Post a Comment