अब खैनी गुटखा खाने वालो की खैर नहीं ।
सड़क पर इधर-उधर थूंकने वालों की अब खैर नहीं, होगी सख्त कार्रवाई : डीसी
चतरा :उपायुक्त जितेंद्र कुमार सिंह ने तंबाकू के प्रयोग पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है। पानी, बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, खैनी आदि खाकर इधर-उधर थूकने वालों पर अब सीधी कार्रवाई होगी। पकड़े जाने पर दो सौ रुपये का अर्थ दंड या फिर छह महीनों का कारावास की सजा काटनी होगी। उपायुक्त ने इस बाबत सोमवार को विधिवत रूप आदेश जारी कर दिया है। जिसके साथ ही उसे तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। डीसी ने सरकारी और गैर सरकारी दफ्तरों को तंबाकू मुक्त करने का भी आदेश दिया है। दफ्तरों में किसी भी प्रकार का तंबाकू सेवन करने पर रोक लगा दिया गया है। इसका उल्लंघन करते हैं तो उनके खिलाफ कानून के अनुरूप कार्रवाई होगी। आदेश में कहा गया है कि खैनी और गुटका खाकर यत्र तत्र थूकने से कोरोना वायरस के फैलने का खतरा अधिक है। वर्तमान में कोरोना संक्रमण ने महामारी का रूप ले लिया है। इसीलिए तंबाकू के सेवन पर पूरी तरह से रोक लगा दिया गया है। उपायुक्त ने इसका अनुपालन सुनिश्चित कराने एवं उल्लंघन करने पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। साथ ही सभी सरकारी एवं गैर सरकारी परिसरों में उक्त आशय का बोर्ड लगवाने के निर्देश दिए हैं। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण को विश्व स्वास्थ्य संगठन ने महामारी घोषित कर दिया है। इससे बचाव के लिए झारखंड सहित पूरे देश में जहां लॉकडाउन किया गया है वहीं कई तरह के दिशा-निर्देश भी जारी किए गए हैं।





Comments
Post a Comment