मायके के लिये निकली महिला रास्ते मे हुई गुम, ढूंढ रहा परिवार
दुधमुंहे बच्चे का हुआ रो-रोकर बुरा हाल, थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज
सूर्यकांत कमल
चतरा : ससुराल से मायके के लिए निकली मोनी कुमारी नामक महिला रास्ते में गुम हो गई है। जिसके बाद उसका लाचार पति और दुधमुंहा बच्चा उसने ढूंढने में लगा है। अपनी माँ को अपने पास नहीं देखकर जहां मासूम का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं उसका पति भी संकट की इस घड़ी में लाचार और बेबश उसकी तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। इस बाबत महिला के गुमशुदगी का मामला उसके पति के द्वारा सदर थाना में दर्ज कराते हुए उसे ढूंढने की गुहार लगाई गई है। थाना को दिए आवेदन के अनुसार शहर के नगवां राजा दोहर निवासी दीपक कुमार साहू की पत्नी मोनी कुमारी अपने नगवां स्थित घर से विगत 6 अप्रैल को सुबह 6 बजे मायके बोड़ा गोदाम हजारीबाग जाने के लिए बोलकर निकली थी। लेकिन वह शाम तक न तो मायके पहुंची और न ही घर वापस लौटी। जिसके बाद उसके पति ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान उसने अपने ससुराल समेत तमाम रिस्तेदारों के घर उसे ढूंढा लेकिन उसका कहीं अता-पता नहीं चला।
जिसके बाद हलकान पति ने उसे ढूंढने की गुहार सदर थाना पुलिस के समक्ष लगाया है। दीपक मूलतः लावालौंग थाना क्षेत्र के बान्दू गांव का रहने वाला है और चतरा के नगवां मोहल्ला में रहकर प्राईवेट क्लिनिक में लैब टेक्नीशियन का काम कर अपना व अपने परिवार का पालन-पोषण है। इस बाबत बेबश पति आमलोगों से भी मदद की गुहार लगाते हुए मोनी कुमारी पर नजर पडने पर उसके मोबाइल नम्बर 7979839801 पर सूचित करने की अपील की है।




Comments
Post a Comment