मंत्री सत्यानंद भोक्ता का बड़ा योगदान। मदद के लिए दे डाले इतने लाख?
मंत्री ने महानगरों में फंसे चतरा के मजदूरों के लिए दिया ₹15 लाख और भी कई लोगो का योगदान।जाने किस ने कितने दिए
चतरा.गिरिडीह के सांसद चंद्र प्रकाश चौधरी ने अपने संसदीय क्षेत्र में कोरोना की रोकथाम और इसके संक्रमण से बचने के लिए निरोधात्मक उपायों में प्रयुक्त होने वाली जीवन रक्षक दवाइयां पीपीई किट, मास्क, सैनीटाइजर, जीवाणु रोधी रसायन, उपकरण तथा एंटी रैबिज, एंटी श्रेनम की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सांसद निधि कोष से 75 लाख रुपए दिए हैं। उन्होंने यह राशि अपने संसदीय क्षेत्र के तहत आने वाले अलग-अलग जिले के उपायुक्तों को दी है।
उन्होंने गोमिया एवं बेरमो विधानसभा क्षेत्र के लिए बोकारो जिले के उपायुक्त को 30 लाख, गिरिडीह एवं डुमरी विधानसभा क्षेत्र के लिए गिरिडीह के उपायुक्त को 20 लाख और टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के लिए धनबाद के उपायुक्त को 25 लाख की राशि दी है। उन्होंने बताया कि गोमिया एवं बेरमो विधानसभा क्षेत्र के कसमार, जरीडीह, बेरमो, चंद्रपुरा, नावाडीह एवं फुसरो नगर पंचायत को, गिरिडीह एवं डुमरी विधानसभा क्षेत्र के गिरिडीह नगर निगम, गिरिडीह सदर प्रखंड, पीरटांड़ एवं डुमरी को और टुंडी एवं बाघमारा विधानसभा क्षेत्र के तोपचांची, टुंडी पूर्वी, टुंडी पश्चिम ,बाघमारा एवं धनबाद नगर निगम( वैसे क्षेत्र जो बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में आते हो ) के लिए अलग-अलग राशि संबंधित प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को दी जाएगी।
उधर,चतरा के विधायक सह झारखंड सरकार में श्रम एवं प्रशिक्षण मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने अपने मद से 25 लाख रुपए दिया है। इसी तरह सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक किशुन कुमार दास ने भी कोरोना से बचाव के लिए 20 लाख रुपए देने की अनुशंसा डीसी से किया है। जनप्रतिनिधियों ने डीसी को लिखे पत्र में कहा है कि उनके मद की राशि से कोरोना के रोकथाम व इससे पीड़ित पर खर्च किया जाए।
मंत्री व विधायक ने जिला प्रशासन से कोरोना पर विशेष सतर्कता बरतने एवं इसके रोकथाम के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही है। इससे पूर्व स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह ने भी लोकसभा क्षेत्र के पांच विधानसभा चतरा, सिमरिया, पांकी, मनिका व लातेहार के लिए 20-20 लाख रुपए दिया है। मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने आमलोगों से सरकार व जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करने तथा घरों में रहकर महामारी से मिलकर लड़ने की अपील किया है। उन्होंने कहा है कि जागरूकता व सावधानी ही कोरोना से बचाव का एकमात्र उपाय है। सभी लोग लॉकडाउन के दौरान घरों में रहें और पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।



Comments
Post a Comment